मेष(Aries Horoscope)- भावनात्मक दबाव अनुभव हो सकता है. अपनों की नादानियों को अनदेखा करें. प्रबंधकीय मामलों में संतुलन रखेंगे. अड़चनों का सूझबूझ से हल निकालेंगे. भेंट संवाद में सावधानी बरतेंगे. निजता की भावना बल पाएगी. जिद और अंहकार से बचें. साथी सहयोग बनाए रखेंगे
वृष(Taurus Horoscope)- वाणिज्यिक पक्ष संवार पाएगा. विविध गतिविधियों में पहल पराक्रम दिखाएंगे. सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. आलस्य का त्याग करेंगे. व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी.
मिथुन(Gemini Horoscope)- पारिवारिक प्रयास बेहतर बने रहेंगे. सबका साथ विश्वास पाएंगे. चर्चा संवाद में करीबी जन प्रभावित होंगे. प्रिय से भेंट होगी. रक्त संबंधियों के साथ हर्ष आनंद से रहेंगे. मधुर वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे. अतिथि आएंगे. श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. उचित प्रस्ताव मिलेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- अनोखे प्रयासों से सभी मामलों में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. विविध प्रयासों में बेहतर रहेंगे. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सृजनात्मकता को बल मिलेगा. संपर्क संवाद में सकारात्मकता बढ़ेगी. जीवनस्तर ऊंचा रहेगा. अपनों से तालमेल रखेंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- व्यावसायिक चूक से लाभ प्रभावित होने की आशंका है. पेशेवर गलतियां करने से बचें. वादविवाद में न पड़ें. धैर्य से लक्ष्य पाएं. आर्थिक मामलों में सजग रहें. कामकाजी स्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा.
कन्या(Virgo Horoscope)- आर्थिक कार्यों को अपनों के समर्थन से पूरा करने पर जोर होगा. प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. पेशेवर प्रदर्शन में संवार आएगा. उम्मीद के अनुरूप प्रयास बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यों में प्रबंधन से जु़ड़े मामलों पर फोकस बढ़ाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- शासन से करीबी बढ़ाने के अवसर बनेंगे. सत्ता के मामलों में पहल करने का भाव रहेगा. चहुंओर शुभता का संचार बढ़ेगा. तर्कशीलता व संवेदनशीलता बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करेंगे. लक्ष्यगत प्रयासों में गति लाएंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भाग्य की कृपा से चहुंओर कामकाजी परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखेंगे. वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. आर्थिक पक्ष संवार पर रहेगा. प्रबंधकीय क्षमता पर जोर बनाए रखेंगे. साख सहकार में वृद्धि होगी. धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे. कार्य व्यापार में तेजी रखेंगे. बेहिचक आगे बढ़ेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- सूझबूझ व सजगता बनाए रखें. पेशेवरों से संबंध बेहतर बनाएं. व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन से बचें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें. कामकाज में स्पष्टता रखें. मितभाषी बने रहें. संकोच बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारों से संपर्क संवाद बढ़ाएं.
मकर (Capricorn Horoscope)- दाम्पत्य में स्थायित्व आएगा. निजी विषयों पर फोकस रखेंगे. विनय विवेक से काम लेंगे. प्रियजनों के साथ से अनुकूलन बढ़ेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. साझा कार्य व्यापार में मजबूती आएगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. सेहत का ख्याल रखेंगे. संबंधों में सहजता रहेगी.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- कामकाजी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर संबंधों को आगे बढ़ाएंगे. कामकाजी रिश्ते मजबूत होंगे. समय प्रबंधन व सहनशीलता बनाए रखें. कामकाज में सक्रियता दिखाएं. वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह रखेंगे. समय बद्धता बनाए रखेंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- कामकाज में उत्साह बनाए रखेंगे. शिक्षा प्रशिक्षण में रुचि बनी रहेगी. बड़ों के आज्ञाकारी बने रहेंगे. बहस विवाद से बचेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. सहकर्मी सहयोगी होंगे. आवश्यक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन होगा. रीक्षा में सफल रहेंगे. पेशेवर मामलों में शीघ्रता दिखाएंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



