Uttrakhand weather Update: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश हो रही है. देहरादून में भी भारी बारिश हो रही है. इसके अलावा हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंह नगर, नैनीताल आदि में भी भारी बारिश दर्ज की जा रही है.(Uttrakhand weather update)
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है. केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड मार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है.
रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्से सुबह से ही बादलों से ढके रहे. दून में सुबह हल्की बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज हो गई और कई घंटों तक जारी रही। इस दौरान नदियां और नहरें उफान पर आ गईं और शहर में कई जगहों पर बाढ़ आ गई.
वहीं, अगर तापमान की बात करें तो सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन मैदानी इलाकों में दोपहर में तेज धूप भी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, पहाड़ी इलाके जैसे मुक्तेश्वर और नई टिहरी में तापमान 22 डिग्री और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



