CM Omar Abdullah’s statement on Punjab: जम्मू एवं कश्मीर में सिंधु जल प्रणाली की तीन पश्चिमी नदियों के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए प्रस्तावित 113 किलोमीटर लंबी नहर के बारे में अब्दुल्ला ने कहा, “मैं इसकी कभी इजाजत नहीं दूंगा. पहले हम अपना पानी इस्तेमाल करें… जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है। मैं पंजाब को पानी क्यों भेजूं? सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही पानी है। क्या उन्होंने हमें तब पानी दिया जब हमें इसकी जरूरत थी?…”।
जब उनसे पूछा गया कि क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी, तो अब्दुल्ला ने जवाब दिया, “राज्य का दर्जा, हम प्रधानमंत्री मोदी के राज्य का दर्जा देने के वादे का इंतजार कर रहे हैं.
ईरान-इजराइल युद्ध पर जताई चिंता
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करते हुए अब्दुल्ला ने इजराइल की कार्रवाई पर सवाल उठाया और वहां फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की. “ईरान ने ऐसा क्या किया है कि इज़रायल ने उसे निशाना बनाया है? कुछ महीने पहले कहा गया था कि ईरान के पास परमाणु कार्यक्रम नहीं है, तो फिर अब उसे क्यों निशाना बनाया जा रहा है? हमारे छात्र भी वहाँ फंसे हुए हैं, 400 को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, जम्मू-कश्मीर से 1600 लोग फंसे हुए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



