West Bengal Accident: दर्दनाक हादसा; शादी से लौट रही बोलेरो से टकराया ट्रेलर, 9 लोगों की मौत

West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.…

West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. राज्य के पुरुलिया जिले में एक बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक झारखंड के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत अदबना गांव से बारात में शामिल होकर बोलेरो से लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बोलेरो बलरामपुर क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी यात्री अंदर ही फंस गए.

हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के परिजन बदहवास हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.

टना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *