Indigo Flight Emergency Landing: इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी;180 यात्रियों के साथ दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश के बाद लगातार फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें सामने आ रही है. गुरुवार सुबह…

Indigo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश के बाद लगातार फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें सामने आ रही है. गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो का विमान 6ई 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आया. विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 180 लोग सवार थे. इसके अलावा स्पाइसजेट का विमान भी उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस लौट आया. यह विमान हैदराबाद से तिरुपति जा रहा था.(Indigo Flight Emergency Landing news in hindi)

इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं. इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली उड़ानें शामिल थीं. एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली-बाली उड़ान संख्या एआई2145 मंगलवार रात बाली के लिए रवाना हुई थी और ज्वालामुखी विस्फोट की खबर मिलने के बाद बीच रास्ते से ही वापस लौट आई. विमान बुधवार सुबह सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया. एयरलाइन्स ने उनके ठहरने की भी व्यवस्था की है.

16 जून को गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को भी उड़ान भरने के तुरंत बाद खराब मौसम के कारण गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था. हालांकि, एयरलाइन ने पुष्टि की कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया था. विमान में सवार यात्री तेज हवा से घबरा गए थे, लेकिन चालक दल सुरक्षित रूप से विमान को लैंड कराने में सफल रहा था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *