Pune Road Accident: भीषण सड़क हादसा! कार और ट्रक के बीच टक्कर, 9 लोगों की मौत

Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. इनमें एक 6 साल का…

Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. इनमें एक 6 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है. यह दुर्घटना जेजुरी-मोरेगांव रोड पर एक होटल के सामने उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार एक खड़ी पिकअप गाड़ी से टकरा गई.

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 6:45 बजे हुई. होटल मालिक और उनके कर्मचारी एक पिकअप ट्रक से रेफ्रिजरेटर उतार रहे थे, तभी पुणे से मोरेगांव जा रही एक कार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे पिकअप से टकरा गई.

इससे पहले 15 जून को महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर एक दुखद पुल ढहने से चार लोगों की जान चली गई थी. पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी के अनुसार, रविवार दोपहर को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 51 लोग घायल हो गए.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *