Air India News: अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया का बड़ा फैसला; वाइडबॉडी विमानों की उड़ानें 15% कम

Air India News: अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय…

Air India News: अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय बड़े विमान परिचालन में 15 प्रतिशत की कटौती करने जा रही है. यह कटौती अभी से जुलाई के मध्य तक प्रभावी रहेगी.

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को सुरक्षा जांच बढ़ने और ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है.

12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन गैटविक जाते समय बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, एयरलाइन को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान का सामना करना पड़ा है, विशेष रूप से B787-8/9 विमान पर चल रही सुरक्षा जांच के कारण.

एयरलाइन ने विदेशी उड़ानों में अस्थायी कमी से प्रभावित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। इसके अतिरिक्त, एयरलाइन अतिरिक्त एहतियात के तौर पर बोइंग 777 विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाएगी.

देर शाम जारी एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देशों के हवाई क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू के कारण परिचालन बाधित हुआ है और सुरक्षा जांच बढ़ गई है.

बयान के अनुसार, “एयर इंडिया के समक्ष उत्पन्न जटिल स्थिति को देखते हुए, अपने परिचालन की स्थिरता सुनिश्चित करने, दक्षता में सुधार लाने तथा यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए, एयर इंडिया ने अगले कुछ सप्ताहों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं में 15 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है.

AI-171 विमान हादसे में 241 लोगों की मौत पर एअर इंडिया ने गहरा दुख जताया है. एयरलाइन ने कहा कि वह पीड़ितों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए गुजरात सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है. एअर इंडिया ने कहा, ‘हम विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को अपना परिवार मानते हैं और इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *