Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मानसून की एंट्री; इस तारीख से शुरू होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. 21-22…

Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. 21-22 जून को पंजाब के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.(Punjab-Haryana Weather Update)

19 से 22 जून तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.आज हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के 8 जिलों होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और गुरदासपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.(Punjab Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ गया है, लेकिन अगले 4-5 दिनों में तेज हवाओं और बारिश से आंशिक राहत मिलने की संभावना है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather update) में मौसम बड़ा बदलाव लेता है. राज्य के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार हिसार,रेवाड़ी,जींद,कुरुक्षेत्र,नारनौल,फतेहाबाद,झज्जर,नूंह,सिरसा,कैथल और चरखी दादरी में बादल छाए रहेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *