मेष(Aries Horoscope)- करियर में सकारात्मकता बढ़ेगी. नए विषयों में सहजता बनी रहेगी. आर्थिक कार्य पक्ष में परिणाम देंगे. उल्लेखनीय मामले गति लेंगे. लाभ और उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. बड़े लक्ष्य पाने की कोशिश बनी रहेगी. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- प्रबंधन की प्रबलता से विविध मामले अनुकूल बने रहेंगे. कार्यव्यवस्था को मजबूती देंगे. लाभ एवं प्रभाव बढ़त पर बना रहेगा. महत्वपूर्ण प्रयासों को समर्थन मिलेगा.सबको साथ लेकर चलेंगे. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा.
मिथुन(Gemini Horoscope)- भाग्य से अधिकांश परिणाम पक्ष में बनेंगे. अपनों से जरूरी बात कह पाएंगे. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. कार्ययोजनाओं में सफल रहेंगे. लंबित विषयों को आगे बढ़ाएंगे. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- महत्व के कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं. लेनदेन में धैर्य से निर्णय लें. प्रयासों में सूझबूझ और सजगता बनाए रखें. परिजनों की सीख सलाह पर ध्यान दें. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएं.
सिंह(Leo Horoscope)- मित्रों से संबंधों में घनिष्ठा बढ़ेगी. परिवार के लोगों का साथ मनोबल बढ़ाएगा. स्थायित्व एवं प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करेंगे. करियर व्यापार सकारात्मक और प्रभावपूर्ण होगा.
कन्या(Virgo Horoscope)- करियर कारोबार में पेशेवरता बढ़ाएंगे. पहल पराक्रम की अपेक्षा सूझबूझ व धैर्य से राह बनाएंगे. विरोधियों की कूटनीति से बचें. निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे.
तुला(Libra Horoscope)- पूर्व परिचितों व प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी. निजी रिश्ते संवरेंगे. मित्रों का साथ सहयोग पाएंगे. रचनात्मकता बल पाएगी. कला कौशल पर जोर होगा. विषयगत समझ बेहतर होगी. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- घर परिवार के मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. बहस विवाद में तुरत प्रतिक्रिया देने से बचें. भौतिक वस्तुओं व सुविधाओं में रुचि दिखाएंगे. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएं. अपनों को अनदेखा न करें. जिद और भावावेश में न आएं. बड़ों का सानिध्य रखें.
धनु(Sagittarius Horoscope)- सबको साथ लेकर चलेंगे. उत्साह एवं पराक्रम प्रदर्शन में बेहतर रहेंंगे. सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. कार्य व्यापार अपेक्षित बना रहेगा. सहकारी मामलों पर ध्यान देंगे.वाणिज्यिक यात्राएं हो सकती हैं.
मकर (Capricorn Horoscope)- घर पर महत्वपूर्ण लोगों का आना संभव है. अपनों से प्रभाव संवाद बनाए रखेंगे. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. निजी संबंधों में सुधार आएगा. सबको जोड़े रखेंगे. बचत पर जोर रखेंगे. प्रियजनों से भेंट संभव है. सुखद समय का लाभ उठाएंगे.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- नवीन विषयों में उत्साह बनाए रहेंगे. रचनात्मकता पर जोर होगा. कला कौशल बढ़ाने की कोशिश रहेगी. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. अवरोधों में स्वतः कमी आएगी. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. लक्ष्य साधेंगे. संकोच में कमी आएगी.
मीन(Pisces Horoscope)- बजट संबंधी विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं. निवेश संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लीगल जांच अवश्य करा लें. अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. नियम व अनुशासन बनाए रखें. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. बड़ों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



