ASO Recruitment 2025: बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. बीपीएससी की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके है. bpsconline.bihar.gov.in पर 29 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 23 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन फीस भरने की भी लास्ट डेट यही है. हालांकि अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं.
आयुसीमा (ASO Vacancy 2025)
अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम उम्र पुरुषों के लिए 37 वर्ष होनी चाहिए. वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि ऊपरी एज लिमिट में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी
पद की डिटेल्स (ASO Vacancy 2025)
बिहार सहायक प्रशाखा पदाधिकारी यानी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर बढ़िया नौकरी है, जिसपर जॉब पाने का यह बेहतरीन अवसर हो सकता है। कैटेगिरी वाइज वैकेंसी की डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं.
योग्यता (ASO Vacancy 2025)
बीपीएससी लेटेस्ट भर्ती फॉर्म में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य किसी तरह की योग्यता नहीं मांगी गई है. अभ्यर्थी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे लिंक से भी चेक कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क (ASO Vacancy 2025)
बिहार एएसओ फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/पीएच/बिहार की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 150 रुपये तय किया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



