PM Modi awarded with Cyprus’ highest honour news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) दो दिवसीय साइप्रस के दौरे पर हैं, जहां साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने सोमवार को पीएम मोदी को साइप्रस ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर खुशी जताई.(PM Modi awarded with Cyprus’ highest honor news in hindi)
साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने खुशी जताई है. पीएम ने एक्स पर लिखा, साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ का सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं. मैं इसे हमारे देशों के बीच मित्रता को समर्पित करता हूं.
इस मौके पर बोलते हुए पीएम ने कहा, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मान के लिए आपका, साइप्रस सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. ये सम्मान मेरा अकेले नहीं है, बल्कि ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है. ये हमारे देश के भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है.’
पीएम मोदी ने कहा है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने साइप्रस की कंपनियों के लिए देश में उपलब्ध अनगिनत आर्थिक अवसरों का भी उल्लेख किया.
पीएम ने कहा, “भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हमने कर सुधार, माल और सेवा कर, तर्कसंगत कॉर्पोरेट कर, गैर-अपराधीकरण कानून लागू किए हैं और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ “व्यापार करने में विश्वास” पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.”
प्रधानमंत्री ने कहा, “23 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस का दौरा किया है और पहला कार्यक्रम बिजनेस गोलमेज के रूप में आयोजित किया गया है. यह भारत-साइप्रस संबंधों में बिजनेस नेताओं के महत्व को दर्शाता है” उन्होंने भारत की कुशल प्रतिभा और इसके स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र की ताकत का भी उल्लेख किया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



