SSC Stenographer 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन 06 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं, जो 26 जून तक चलेंगे. ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून है. इसके बाद आवेदकों को 1 और 2 जुलाई 2025 को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा.
अगस्त में होगी परीक्षा (SSC Stenographer Exam Date 2025)
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी की भर्ती कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी. भर्ती परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी. एसएससी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो क्वालिफाइंग नेचर का होगा. स्किल टेस्ट अनिवार्य होगा, लेकिन इसमें कोई अंक नहीं होगा. अंतिम चयन सीबीटी से मेरिट सूची और पदों और विभागों के लिए उम्मीदवार की प्राथमिकताओं के आधार पर होगा.
कैसे करें अप्लाई? (SSC Stenographer Exam Date 2025)
– एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
– होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें (अगर पहले से रजिस्ट्रेशन न हो तो).
– मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और कम्युनिकेशन डिटेल्स आदि भरें.
– पासपोर्ट साइज फोटो और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
– पूरी डिटेल्स चेक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें.
– आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि महिला और अन्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



