Punjab News: लुधियाना में आइसक्रीम में निकली छिपकली, 7 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी

Ludhiana News: लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर में आइसक्रीम में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. सात वर्षीय बच्चा सड़क पर आइसक्रीम बेचने वाले…

Ludhiana News: लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर में आइसक्रीम में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. सात वर्षीय बच्चा सड़क पर आइसक्रीम बेचने वाले से 20 रुपये की दो चॉकलेट बार कुल्फी खरीदता था. जब बच्चा कटोरी में आइसक्रीम खा रहा था तो उसने कटोरी में छिपकली देखी और तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम बेचने वाले को पकड़ लिया. हालांकि, विक्रेता ने यह कहकर अपना बचाव किया कि आइसक्रीम कंपनी से पैक होकर आई है। बच्चे की दादी के कहने के बावजूद विक्रेता इलाके में आइसक्रीम बेचता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे फिर से पकड़ लिया. स्वास्थ्य विभाग के डीएचओ ने कहा है कि आज आइसक्रीम के सैंपल लिए जाएंगे.

इस मामले में जिला सेहत अधिकारी (डीएचओ) ने कहा कि आइसक्रीम के सैंपल लिए जाएंगे. मामला बेहद गंभीर है. लोगों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर निवासी नरिंदर कुमार ने बताया कि आइसक्रीम खाते समय कटोरी में छिपकली दिखी. बच्चे की हालत न बिगड़े, इसलिए उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत अब ठीक है. फिलहाल आइसक्रीम की गाड़ी को डाबा थाने में जमा करवाकर शिकायत दर्ज करवा दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *