Police recruitment 2025: पुलिस सेवा आयोग की ओर से प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती (Bihar Police SI Enforcement Recruitment 2025) निकाली गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 30 मई से शुरू हो चुकि है और निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक जारी रहेगी. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर फॉर्म भर सकते है.
इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए. अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 साल एवं महिलाओं के लिए 40 साल निर्धारित है.
शारीरिक दक्षता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का सीना 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी तय की गई है.
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को 750 रुपये फीस जमा करनी होगी. एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थी (बिहार राज्य की) को शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा/ लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच परीक्षा से होकर गुजरना होगा. इसके बाद अंत में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में भाग लेना होगा. सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा.



