Commercial LPG Cylinder Price News In Hindi: तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की है. संशोधित कीमतों से रेस्तरां, होटल और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी, जो अपने दैनिक कार्यों के लिए 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर पर बहुत अधिक निर्भर हैं.(Commercial LPG cylinder price news in hindi)
अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह सिलेंडर 24 रुपये महंगा मिलता था. 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की नवीनतम कीमतें इस प्रकार हैं (Commercial LPG Cylinder Latest Price)
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,723.50 रुपये है.
कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत1,826 रुपये है.
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,674.50 रुपये है.
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,881 रुपये है.
यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई है. मई की शुरुआत में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कटौती की थी. इससे पहले 1 अप्रैल को कीमतों में 41 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



