Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) विंग ने शुक्रवार को आतंकी मामलों को लेकर कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि बडगाम, पुलवामा, अवंतीपोरा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर जिलों में छापे मारे गए.
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को एक विशेष ‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन’ का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसका उपयोग सीमा पार के आतंकवादियों और उनके नियोक्ताओं द्वारा किया जाता है.
‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन’ एक ऐसा ऐप है जो संदेशों को एक विशेष कोड में परिवर्तित करता है ताकि कोई तीसरा पक्ष उन्हें पढ़ न सके. अधिकारियों ने कहा, “इस एप्लीकेशन का उपयोग करने वाले ये लोग सीमा पार संदिग्ध संगठनों के संपर्क में हैं”
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



