Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका; पंजाब में 5 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल

Punjab News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक पटाखा फैक्टरी में सुबह-सुबह जोरदार…

Punjab News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक पटाखा फैक्टरी में सुबह-सुबह जोरदार धमाका हो गया. इस विस्फोट में 2 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जबकि 5 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है. जब विस्फोट हुआ तो दो मंजिला इमारत ढह गई और श्रमिक मलबे के नीचे दब गए.

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी अखिल चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि फोरेंसिक टीम फैक्ट्री की गहनता से जांच करेगी. फिर कुछ कार्रवाई की जाएगी. ये मजदूर बाहर से आये हैं और कुछ दिन पहले ही यहां पहुंचे हैं.

एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. कुछ श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोट के कारण की फिलहाल जांच की जा रही है. फैक्ट्री का मालिक तरसेम सिंह नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसने पूरे दस्तावेज के साथ फैक्ट्री स्थापित की थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *