Rahul Gandhi News: पुंछ पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर में PAK गोलीबारी के पीड़ितों से की मुलाकात

Rahul Gandhi reached Poonch: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे. यहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों…

Rahul Gandhi reached Poonch: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे. यहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के स्वजनों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द सुना.

राहुल ने बच्चों से बात करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा, ‘‘मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’’ सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा. इन परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए आपको कड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी होगी, खूब खेल खेलने होंगे और स्कूल में खूब सारे दोस्त बनाने होंगे.

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी का यह जम्मू-कश्मीर का दूसरा दौरा है. इससे पहले राहुल 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी.

भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद, 8 से 10 मई के बीच जम्मू क्षेत्र, खासकर पुंछ में पाकिस्तान द्वारा तोपखाने, मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान द्वारा सिविलियन्स पर की गई फायरिंग में 27 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 70 से अधिक लोग घायल हुए थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *