Tibet Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला तिब्बत, जानें कितनी रही तीव्रता

Tibet Earthquake News: चीन के तिब्बत इलाके में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां तिब्बत में सुबह-सुबह 9 बजकर 27 मिनट…

Tibet Earthquake News: चीन के तिब्बत इलाके में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां तिब्बत में सुबह-सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. (Tibet was shaken by the tremors of the earthquake news in hindi)

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इसकी गहराई 20 किलोमीटर थी. हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी.

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. रविवार को भी यहां भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 3.8 थी. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. इसमें जान-माल की कोई हानि नहीं हुई. यह भूकंप 12 मई को इसी क्षेत्र में आये 5.7 तीव्रता के भूकंप के बाद आया है.

तिब्बती पठार टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से उत्पन्न भूकंपीय गतिविधि के लिए जाना जाता है. तिब्बत और नेपाल एक प्रमुख भूगर्भीय भ्रंश रेखा पर स्थित हैं, जहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट यूरेशियन प्लेट से ऊपर की ओर टकराती है. यह हिमालय की चोटियों की ऊंचाई में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हो सकता है. इस गतिविधि के कारण तिब्बत में भूकंप आते रहते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *