India vs Pakistan: अमृतसर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, BSF ने धर दबोचा

Pakistani intruder arrested in Amritsar News in hindi: पंजाब के अमृतसर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया. लाहौर का…

Pakistani intruder arrested in Amritsar News in hindi: पंजाब के अमृतसर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया. लाहौर का रहने वाला यह पाकिस्तानी नागरिक, भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ ने उसे धर दबोचा.

प्रवक्ता ने बताया कि आगे की जांच के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. मंगलवार शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक व्यक्ति की गतिविधि देखी जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार बाड़ की ओर बढ़ रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार लाहौर के रहने वाले 65 वर्षीय इस व्यक्ति को से फिलहाल कुछ रुपयों के इलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इस पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की जा रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *