Haryana Schools Holidays: हरियाणा में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा (Haryana School Summer Vacation 2025) कर दी गई है. क्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. यह छुट्टियां 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक रहेंगी.(Summer holidays announced in Haryana schools news in hindi)
जानकारी के अनुसार, आज हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों को आदेश जारी कर गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. ऐसे में पूरे हरियाणा में स्कूल 30 दिन तक बंद (Haryana School Summer Vacation 2025) रहेंगे.
बता दें कि हरियाणा के बच्चे कई दिनों से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे. सामने आई जानकारी के अनुसार, हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. 1 जुलाई से पूरे हरियाणा में स्कूल खुल जाएंगे. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला व खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेशों की पालना करने के आदेश भी दिए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



