Former US President Biden suffering from prostate cancer News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन(Joe biden) को प्रोस्टेट कैंसर होने से पीड़ित है. 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की सेहत को लेकर जारी बयान के मुताबिक परिवार डॉक्टरों से उनके सर्वोत्तम इलाज को लेकर परामर्श कर रहा है. बाइडन की सेहत कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीमारी हड्डियों तक फैल चुकी है.(Former US President Biden suffering from prostate cancer news in hindi)
उनके प्रवक्ता केली स्कली ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी. उन्होनें बताया कि 82 वर्षीय बिडेन को पिछले सप्ताह मूत्र संबंधी समस्या हुई थी, जिसके बाद जांच के दौरान इस बीमारी का पता चला.
इस सप्ताह की शुरुआत में, मूत्र संबंधी लक्षणों का अनुभव होने के बाद बिडेन को डॉक्टरों ने देखा था। नियमित शारीरिक परीक्षण में उनके प्रोस्टेट में एक छोटी सी गांठ पाई गई, जिसके कारण आगे की जांच की आवश्यकता पड़ी. शुक्रवार तक डॉक्टरों ने प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि कर दी थी, जिसकी कोशिकाएं पहले ही उनकी हड्डियों तक फैल चुकी थीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने बाइडन की सेहत से जुड़ी सूचना मिलने पर ट्रुथ सोशल पर लिखा, मेलानिया और मैं जो बाइडन की मेडिकल जांच के बारे में सुनकर दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं जिल और पूरे परिवार के साथ हैं।’ ट्रंप ने बाइडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.
हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और बिडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. इसके साथ ही पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दुख व्यक्त किया और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के लिए प्रार्थना की. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ ने बिडेन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकर दुख व्यक्त किया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



