Operation Sindoor: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडिया बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें शहबाज शरीफ खुद यह कबूल करते नजर आ रहे हैं कि भारत ने 9-10 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्ट्राइक की. यहां तक कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी स्वीकार किया कि नूर खान एयरबेस पर भारत ने हमला किया था. इस कबूलनामे को भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी एक्स (Twitter) पर शेयर कर देश और दुनिया को दिखा दिया कि कैसे पाकिस्तान के दावों की पोल अब खुद उसके नेता ही खोल रहे हैं.
वीडियो में शरीफ यह भी कहते हैं कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए हैं, जिनमें से कुछ पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर गिरे हैं. यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी शेयर किया है.
9 और 10 मई की दरम्यानी रात को करीब 2:30 बजे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ को जनरल असीम मुनीर ने जगाया और उन्हें पाकिस्तानी सीमा के भीतर बड़े पैमाने पर हवाई हमलों की जानकारी दी. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, “9/10 की रात को जनरल असीम मुनीर ने मुझे सुबह 2:30 बजे फोन करके बताया कि भारत ने नूर खान एयरबेस सहित हमारे कई एयरबेस पर बमबारी की है।”
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले का तगड़ा जवाब माना जा रहा है. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. अब जब खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का वीडियो सामने आ चुका है, यह साफ हो गया है कि भारत का यह अभियान गोपनीय, प्रभावी और रणनीतिक रूप से सफल रहा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



