America News: अमेरिकी सरकार ने भारतीयों को नया झटका दिया है. अब अमेरिका में रहने वाले एनआरआई को अपने घर पैसे भेजने के लिए 5 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लग सकता है. ये टैक्स एच1 बी वीजाधारक और ग्रीन कार्डधारकों समेत जो भी दूसरे देश के लोग रहे हैं, उन्हें देना होगा. इसका कारण यह है कि अमेरिकी संसद में एक नया विधेयक पेश किया गया है. जिसके अनुसार, भारतीयों सहित सभी विदेशी नागरिकों के लिए धन हस्तांतरण पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाया जाएगा.
इस विधेयक के पारित होने से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों और अन्य विदेशी नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. इस विधेयक का नाम ‘द वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ है, जिसे हाल ही में अमेरिकी संसद की हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी ने जारी किया. 389 पृष्ठों वाले इस दस्तावेज के पृष्ठ 327 पर कहा गया है कि अमेरिका से अन्य देशों में धन भेजने पर 5 प्रतिशत स्थानांतरण कर लगाया जाएगा. भारत से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि इस निर्णय से लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं.
विदेश मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक करीब 45 लाख भारतीय इस समय अमेरिका में रह रहे हैं. इनमें से 32 लाख लोग भारतीय मूल के हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



