Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सेना ने शोपियां और त्राल में 6 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसके साथ ही घाटी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया.
भारतीय सेना ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. इस दौरान जीओसी वी फोर्स मेजर जनरल धनंजय जोशी, आईजीपी कश्मीर वी.के. बिरदी और सीआरपीएफ ऑप्स आईजी मितेश जैन उपस्थित थे.
आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि पिछले एक माह में सुरक्षा की समीक्षा की गई तथा आपसी समन्वय के चलते दो बड़े ऑपरेशन चलाए गए. सभी सुरक्षा बलों के बीच समन्वय के कारण त्राल और कैलाड़ में 6 आतंकवादी मारे गए. पहलगाम हमले के बाद सेना ने विशेष क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया और जैसे ही ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ पिघली, वहां अभियान शुरू कर दिया गया और इसी तरह का अभियान कैलाड़ के ऊपरी क्षेत्र में भी टीम ने चलाया.
सीआरपीएफ आईजी ने कहा कि मैं सफल ऑपरेशन के लिए जवानों को बधाई देता हूं और दोनों ऑपरेशन जवानों के पेशेवर सहयोग का नतीजा थे. कश्मीर को आतंक मुक्त बनाने के लिए इस समन्वित आतंकवाद विरोधी अभियान को जारी रखा जाएगा और यह स्थानीय आबादी के सहयोग से हासिल किया जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



