Punjab-Haryana Weather : पंजाब-हरियाणा में गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है. इस बीच, मौसम…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है. इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है.(Punjab-Haryana Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार 16 मई को पंजाब के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, 17 मई को मौसम विभाग ने किसी भी चेतावनी से इनकार किया और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई.((Punjab Weather Update)

इसके बाद 18 से 20 मई के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में तेजी से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है. रोहतक का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है. तापमान बढ़ने के साथ ही अभी वर्षा की संभावना कुछ जिलों में है. इसको लेकर मौसम विज्ञानियों की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इससे तापमान में तेजी से बदलाव होगा. वर्षा से तापमान कम हो सकता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *