China’s ‘X’ account blocked in India: भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्ते के बीच चीन अपना प्रोपेगेंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है. भारत ने इस प्रोपेगेंडा को रोकने के लिए चीन पर बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ ही भारत ने चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नामों की घोषणा की है, जिसके बारे में पड़ोसी देश दावा करता है कि वह तिब्बत का दक्षिणी भाग है. भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम को “निरर्थक और बेतुका” बताते हुए स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से यह “अस्वीकार्य” वास्तविकता नहीं बदलेगी कि यह राज्य “भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के निरर्थक और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है।” उन्होंने कहा, “अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।”
दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ग्लोबल टाइम्स न्यूज, हम आपको सलाह देते हैं कि ऐसी गलत सूचना फैलाने से पहले अपने तथ्यों को सत्यापित करें और अपने स्रोतों की जांच करें।”
इसके बाद दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा, “कई पाकिस्तान समर्थक हैंडल #ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में झूठे दावे फैला रहे हैं, जिससे जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है. जब मीडिया आउटलेट बिना स्रोतों की पुष्टि किए ऐसी जानकारी साझा करते हैं, तो यह जिम्मेदारी और पत्रकारिता नैतिकता में गंभीर कमी को दर्शाता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live




