PM Modi visit adampur Airbase: ‘Operation Sindoor’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार, 13 मई की सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की.
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा: आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. ऐसे लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था जो साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक हैं. भारत सदैव सशस्त्र सेनाओं के प्रति आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए बहुत कुछ करते हैं.
मोदी की यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों तक चली सैन्य झड़प के बाद हो रही है. इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था.
खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है. लेकिन, पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live






