India Vs Pakistan: भारत के साथ सैन्य झड़प में 11 सैनिक मारे गए, 78 घायल: पाकिस्तान का बड़ा बयान

India Vs Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में पल रहे…

India Vs Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में पल रहे कई खूंखार आतंकियों का नाश हुआ, जिसके बाद उसने भारत पर हमला किया. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक के कई सैनिक भी ढेर हो गए.

पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ हाल ही में हुई सैन्य झड़प में उसके 11 सैनिक मारे गए तथा 78 अन्य घायल हो गए.

सेना ने एक बयान में यह भी दावा किया कि 6-7 मई की रात को भारत द्वारा किए गए “अकारण और निंदनीय कायरतापूर्ण हमलों” में 40 नागरिक मारे गए और 121 अन्य घायल हो गए.

भारत और पाकिस्तान ने सीमा पार से चार दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शनिवार को लड़ाई समाप्त करने के लिए समझौते की घोषणा की.

मारे गए सैनिकों में पाकिस्तान वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, वरिष्ठ तकनीशियन नजीब, कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक और वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर शामिल थे.

बयान में कहा गया है कि हमले में मारे गए सैनिकों में नायक अब्दुल रहमान, लांस नायक दिलावर खान, लांस नायक इकरामुल्ला, नायक वकार खालिद, सिपाही मुहम्मद आदिल अकबर और सिपाही निसार शामिल हैं.

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने ‘मरका-ए-हक’ के बैनर तले दृढ़ता से जवाब दिया और ‘ऑपरेशन बनयान-ए-मरसूस’ के जरिए सटीक और मजबूत जवाबी हमले किए.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया गया. हवाई हमले में कई आतंकी शिविर पूरी तरह तबाह हो गए. इसके बाद दोनों देशों में हवाई हमले हुए, जो 3 दिन तक चला. शनिवार को, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *