Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया है. ऐसी सूचना है कि इस एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं.
जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.
अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया.
सूत्रों के अनुसार, एक आतंकी को मार गिराया गया है, अभी इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता जारी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



