CBSE Class 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं. पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था.12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं.
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट:
घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को गलत सूचना से बचने और अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है.
ऐसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट
सीबीएसई रिजल्ट 2025 की मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे ज़रूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा. सीबीएसई रोल नंबर प्रत्येक छात्र के लिए अद्वितीय पहचानकर्ता के रूप में कार्य करता है. चाहे आप डिजिलॉकर, उमंग या सीबीएसई परिणाम वेबसाइट का उपयोग कर रहे हों, परिणाम एक्सेस के हर चरण में रोल नंबर की आवश्यकता होती है.
SMS के जरिये भी मिलेगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट
2025 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं. अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए, “cbse10 (रोल नंबर)” या “cbse12 (रोल नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजें. इसके बाद स्टूडेंट को अपना रिजल्ट SMS पर प्राप्त हो जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



