US road Accident: पेन्सिलवेनिया में कार दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत

US road Accident: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार सुबह उस…

US road Accident: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब उनकी कार एक पेड़ से टकराकर पुल से जा भिड़ी.

(2 Indian students killed in car accident in Pennsylvania news in hindi)

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह हुई इस दुर्घटना में वाहन की अगली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र मानव पटेल (20) और सौरव प्रभाकर (23) की इस दुर्घटना में जान चली गई।”

वाणिज्य दूतावास ने कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. वाणिज्य दूतावास मृतकों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.”

स्थानीय पुलिस और लैंकेस्टर काउंटी के कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा पेंसिल्वेनिया टर्नपाइक पर ब्रेकनॉक टाउनशिप इलाके में सुबह करीब 7 बजे हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव प्रभाकर गाड़ी चला रहे थे। तेज रफ्तार में गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई, जिससे पहले वह एक पेड़ से टकराई और फिर एक पुल के खंभे से जा भिड़ी. इस हादसे में दोनों छात्रों को कई गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *