‘Operation Sindoor’ की कामयाबी के बाद आज PM Modi रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

 PM Modi will address the nation today at 8 pm : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री…

 PM Modi will address the nation today at 8 pm : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का ये संबोधन दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के आपसी समझौते पर पहुंचने के दो दिनों बाद होगा.

पाकिस्तान के साथ शुरू हुए तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी स्वयं काफी समय से पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. यहां तक ​​कि पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान भी प्रधानमंत्री तीनों सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मंत्रियों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर रहे थे.

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. इन ठिकानों में रह रहे कई आतंकवादी भी मारे गए. भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमले और भारी गोलाबारी करके जवाबी कार्रवाई करने का प्रयास किया. पाकिस्तान ने भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *