India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा दोनो देश शांति और संयम…

China’s big statement on India-Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान का तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान…

China’s big statement on India-Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान का तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने तथा शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते पर लौटने की “दृढ़तापूर्वक” अपील की. चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि चीन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है.

मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति और संयम बनाए रखने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का दृढ़तापूर्वक आग्रह करते हैं, जिससे तनाव और बढ़ सकता है।”

जानकारी के अनुसार, चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह मौजूदा स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. यह टिप्पणी आज सुबह चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा की गई।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पाकिस्तान के इस आरोप के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि भारत ने 10 मई की सुबह नूर खान एयर बेस और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था।

इसमें कहा गया कि यह भारत और पाकिस्तान दोनों के मौलिक हितों तथा एक स्थिर एवं शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी यही अपेक्षा करता है। चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखना चाहेगा।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *