Amritsar news: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. पंजाब के अमृतसर में बुधवार देर रात तेज धमाकों की आवाज के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पटाखों पर बैन लगा दिया है. ये प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा. इस संबंध में जिला प्रशासन ने एक पत्र भी जारी किया है. साथ ही पंजाब पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है.
एहतियात के तौर पर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने पूरे जिले में बम, आतिशबाजी और चाइनीज पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. यह आदेश खास तौर पर शादियों, धार्मिक समारोहों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर लागू होगा.
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, यह प्रतिबंध सार्वजनिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है और यह अगले आदेश तक लागू रहेगा. किसी भी उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



