‘Operation Sindoor’ के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ नरम पड़े, पीछे हटने के संकेत

Operation Sindoor : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के भीतर घुसकर किए गए घातक ऑपरेशन के बाद अब इस्लामाबाद का स्वर नरम पड़ने लगा है. पहलगाम…

Operation Sindoor : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के भीतर घुसकर किए गए घातक ऑपरेशन के बाद अब इस्लामाबाद का स्वर नरम पड़ने लगा है. पहलगाम हत्याकांड के ठीक 15 दिन बाद मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया और जम्मू-कश्मीर पर कब्जा कर लिया. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ताजा बयान इस बात की गवाही देता है कि भारतीय सेना ने सीमा पार न केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक सोच को भी झकझोर कर रख दिया है.

भारत ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। भारत ने बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकाने समेत नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की. इस बीच, के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकेत दिए हैं कि उनकी सेना अब पीछे हटने को तैयार है, बशर्ते भारत ऑपरेशन को यहीं समाप्त कर दे. यह बयान साफ दर्शाता है कि पाकिस्तान ने न केवल भारत की सैन्य कार्रवाई को स्वीकार किया है, बल्कि इसकी गंभीरता को भी समझा है. जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना और स्पेशल फोर्सेज ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में मौजूद 9 प्रमुख आतंकी अड्डों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. इन हमलों में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अगर भारत सीमा पर अपने ऑपरेशन बंद कर देता है, तो वे आगे की कार्रवाई से परहेज करने के लिए तैयार हैं.”

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे. गौरतलब है कि भारत की कार्रवाई के बाद ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से पाकिस्तानी इलाकों में ये हमले किए हैं.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया था कि हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. हालांकि, उन्होंने कुछ ही घंटों में अपने बयान से यू-टर्न ले लिया और अब कहा है कि जब तक भारत कोई और कार्रवाई नहीं करता, वे कुछ नहीं करेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *