Singer Pawandeeprajan Accident: इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता पवनदीप राजन का भयंकर कार एक्सीडेंट, हालत गंभीर

Singer Pawandeep Accident: इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को अमरोहा में सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना में…

Singer Pawandeep Accident: इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को अमरोहा में सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. उनके दो साथी भी घायल हो गए. तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा रेफर कर दिया गया है.(Indian Idol season 12 winner Pawandeep Rajan met with an accident news in hindi) सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

उत्तराखंड के चंपावत जिले के कस्बा सिलेन टॉक निवासी गायक पवनदीप राजन रविवार रात करीब ढाई बजे कार से चंपावत से दिल्ली जा रहे थे. गजरौला में हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने कट पर खड़े कैंटर में कार पीछे से जा घुसी.

हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गायक पवनदीप राजन के दोनों पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया. चालक और उसका साथी भी घायल है.

पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं. पवनदीप की म्यूजिक जर्नी 2015 में द वॉयस इंडिया पर उनकी जीत के साथ शुरू हुई थी. फिर उन्होंने इंडियन आइडल 12 जीता.पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ एक कार और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *