PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही दोनों बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे (PSEB Class 10th and 12th Board Result 2025) घोषित करने वाला है.
बता दें, कक्षा 10वीं के नतीजे मई के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है, जबकि कक्षा 12वीं के नतीजे भी मई के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, नतीजे कब जारी किए जाएंगे, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
इस साल बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की थीं (PSEB Class 10th and 12th Board Result 2025)
कहां जारी किए जाएंगे नतीजे? (PSEB 10th Result 2025)
पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किए जाएंगे और छात्र यहां से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, छात्रों को वास्तविक मार्कशीट के लिए अपने स्कूल जाना होगा.
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट? (PSEB 10th Result 2025)
सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए लिंक चुनें.
अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



