Virat Kohli: अवनीत कौर की फोटो लाइक करने पर विराट कोहली हुए ट्रोल, देनी पड़ी सफाई

Virat Kohli got trolled for liking Avneet Kaur’s photo news:  विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के सबसे बढ़िया क्रिकेटर्स में से एक हैं. सोशल मीडिया…

Virat Kohli got trolled for liking Avneet Kaur’s photo news:  विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के सबसे बढ़िया क्रिकेटर्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों फैन फॉलो कर रहे हैं. ऐसे में अब विराट अपनी एक एक्टिविटी को लेकर चर्चा में हैं.

भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भारत के सबसे बढ़िया क्रिकेटर्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों फैन फॉलो कर रहे हैं. ऐसे में अब विराट अपनी एक एक्टिविटी को लेकर चर्चा में हैं.

दरअसल, विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक एक्ट्रेस की फोटो को लाइक किया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. जिसके बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी पोस्ट कर इस मुद्दे का खुलासा किया है.

विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की फोटो को लाइक किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. हालांकि बाद में विराट कोहली ने इसे नापसंद किया, लेकिन मामला फिर भी शांत नहीं हुआ. इसके बाद विराट ने सफाई भी दी.

अभिनेत्री अवनीत कौर ने 30 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई तस्वीरें शेयर कीं. इसमें वह शॉर्ट स्कर्ट के साथ हरे रंग का टॉप पहने नजर आ रही हैं. कई लोगों ने उनकी फोटो को लाइक किया और दिल वाले इमोजी बनाए, लेकिन जब विराट कोहली ने इस फोटो को लाइक किया तो हंगामा मच गया. क्योंकि अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को था. इसी दिन विराट ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

इसके बाद विराट कोहली को सफाई देनी पड़ी थी. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने जानबूझकर फोटो लाइक नहीं की बल्कि यह गलती से हो गया।’ इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस बारे में कोई गलत विचार न रखें. मेरा दृष्टिकोण समझने के लिए धन्यवाद।

अवनीत कौर, टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. उन्हें ‘अलादीन’, ‘चंद्र नंदिनी’ संग कई टीवी शोज में देखा जा चुके है. उन्होंने टीकू वेड्स शेरू’, ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसी फिल्में भी की हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *