Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास विभिन्न सेक्टरों में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच लगातार 9वीं रात गोलीबारी हुई.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे.
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “2 और 3 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी।” भारतीय सेना ने तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया।”
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कुछ ही घंटों बाद 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा के पास विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही है.
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) के बीच ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत हुई. बताया जाता है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को अकारण गोलीबारी को लेकर चेतावनी दी थी. इसके बावजूद गोलीबारी बदस्तूर जारी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



