Gold-Silver price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, यानी 2 मई, 2025 की सुबह सोने-चांदी के भाव औंधेमुंह गिर रहे हैं. 24 कैरेट सोना 968 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. आज सर्राफा बाजारों 24 कैरेट गोल्ड 93393 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला. जबकि, चांदी 86 रुपये महंगी होकर 94200 रुपये प्रति किलो के भाव से खुली. जीएसटी समेत सोने का भाव अब 96194 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. जबकि, चांदी की कीमत 97026 रुपये प्रति किलो रह गई है. (Gold-Silver price Today)
18 से 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver price Today)
आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी आज 964 रुपये सस्ता होकर 93019 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 887 रुपये टूटकर 85548 रुपये पर खुला.
18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 726 रुपये सस्ता होकर 70045 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 566 रुपये गिरकर 54635 रुपये पर आ गई है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



