Indian Song Banned In Pakistan: भारत के एक्शन से छटपटाया पाकिस्तान; भारतीय गानें पर लगाई पूरी तरह रोक

Indian Song Banned In Pakistan: 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. इस दिल…

Indian Song Banned In Pakistan: 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. जिसके बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. वहीं हाल ही मेंभारत ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों और प्रोडक्शन हाउसों की सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसे पाकिस्तान ने “एकतरफा और सांस्कृतिक हमला” बताया.

अब पाकिस्तान की सरकार ने 1 मई को इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी की है. जिसमें ये बताया गया की पाक में अब बॉलीवुड गानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि, ‘अब पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टोशन पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे. साथ ही ये भी कहा गया कि ये फैसला पूरे देश को ध्यान में रखकर लिया गया है.

पत्र में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि “यह राष्ट्र की सामूहिक भावनाओं का प्रतीक है और कठिन समय में हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतिबिंब है।” सरकार ने मीडिया से भी राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करने की अपील की है.

भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, पत्रकार आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह के चैनल शामिल हैं.इसके अलावा कई फिल्मी हस्तियों और पाकिस्तानी धारावाहिकों को दिखाने वाले ‘हम टीवी’ को भी भारत में यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया.

इन चैनलों पर भारत विरोधी दुष्प्रचार और गलत सूचना फैलाने का आरोप है. इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पहलगाम हमले की साजिश भारत ने ही रची थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *