Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज आंधी के साथ आई जोरदार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगह पेड़…

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज आंधी के साथ आई जोरदार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगह पेड़ गिरने की खबरें भी आई.दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में तूफान के कारण एक मकान ढह गया. इसमें तीन लोगों के दबे होने की खबर है.(Delhi Weather Update)

दिल्ली के छावला इलाके में एक घर पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत की खबर है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. वर्तमान में दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें विलंबित हैं. (Delhi Weather Update latest news)

आईएमडी(IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. आईएमडी ने घर के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने और यदि संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है. (Delhi Weather Update latest news)

गौर हो कि दिल्ली के पालम में 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. दिल्ली में बारिश और तूफान से उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं. दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं.

मौसम विभाग ने 06 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए है. झारखंड के कई इलाकों में 4 मई तक झमाझम बादल बरसेंगे. साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *