CBSE 10th and 12th results : सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर

CBSE 10th and 12th results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अब परिणाम जारी…

CBSE 10th and 12th results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अब परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई द्वारा परिणाम ऑनलाइन मोड के माध्यम से वेबसाइट https://cbse.digitallocker.gov.in/portal https://results.digilocker.gov.in/ पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई के नतीजे आज जारी हो सकते हैं।

हालाँकि, बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्टों और पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार, सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 10वीं 15 मई के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है और सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 12वीं 20 मई 2025 के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम आमतौर पर मई महीने में घोषित किए जाते हैं. वर्ष 2024 में नतीजे 13 मई को आए थे, जबकि 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे. छात्र सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे सीधे इस लिंक https://results.cbse.nic.in/ के जरिए भी देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट (CBSE 10th and 12th results)
सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जानने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब आपको नये पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा.
इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जहां से आप रिजल्ट देख सकेंगे और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे.

डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई स्कोरकार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें
Digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें.
स्कूल से प्राप्त 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें.
मोबाइल नंबर सत्यापित करें और ओटीपी दर्ज करें
लॉग इन करें और “जारी किए गए दस्तावेज़” अनुभाग पर जाएं.
अपना सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं स्कोरकार्ड चुनें और पीडीएफ डाउनलोड करें.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *