Kedarnath Dham Yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, CM धामी परिवार के साथ मौजूद; दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Kedarnath Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्री केदारनाथ धाम को आज 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया…

Kedarnath Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्री केदारनाथ धाम को आज 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ खोल दिए गए. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे. केदारनाथ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. (Kedarnath Dham Yatra 2025)

केदारनाथ धाम के कपाट आज 2 मई को सुबह 7 बजे खुल गए. बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव पालकी 1 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंच गई. मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे है.

गुरुवार सुबह गौरीकुंड में भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली की विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद सजावट की गई और आरती की गई. हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच पालकी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई. रास्ते में श्रद्धालुओं ने पालकी का स्वागत किया. शाम करीब 4 बजे बाबा केदार की पालकी केदारनाथ पहुंची और मंदिर की परिक्रमा की.

कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. अब कपाट खुल गए हैं तो श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. कपाट खुलने का आनंद लेने के लिए 15 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *