Punjab-Haryana Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र ने आने वाले दिनों में पंजाब के कई जिलों में खराब मौसम की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है. 5 मई 2025 तक तेज़ हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा), बिजली और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.(Punjab harayana weather update)
कल रात तेज हवाएं और धूल भरी आंधी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी गई है.
मौसम विभाग (Punjab weather update) ने अगले कुछ दिनों में पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में तूफानी हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है, जिनकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है. रातभर हुई बारिश के बाद पंजाब के शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) समेत विभिन्न राज्यों को गर्मी से राहत मिल गई हैं. देर रात से राजधानी दिल्ली समेत पंजाब-हरियाणा और कई राज्यों में बारिश हो रही है, जो आज सुबह भी जारी है. इसके साथ ही कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



