Ferozepur News: फिरोजपुर में गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ ​​लाडी शूटर की गोली मारकर हत्या

Ferozepur News: फिरोजपुर के थाना सिटी के पास अज्ञात हमलावरों ने गुरप्रीत उर्फ ​​लाडी शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, लाडी…

Ferozepur News: फिरोजपुर के थाना सिटी के पास अज्ञात हमलावरों ने गुरप्रीत उर्फ ​​लाडी शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, लाडी एक बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुरिंदर बांसल ने बताया कि लाडी शेर खान पर विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज थे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है. जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. डीएसपी ने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उसकी हत्या किसने की है और  मामले की जांच जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *