Pahalgam terror attack: पहलगाम हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान आया सामने, रक्षा मंत्री बोले- हमारे पास कोई नहीं…….

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में अब…

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में अब तक 26 से अधिक लोगों की मौत चुकी है, जबकि कुछ भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मृतकों की संख्या 28 तक पहुंच गई है. मारे गए लोगों में अधिकतर पर्यटक बताए जा रहे हैं.(Pahalgam terror attack news in hindi)

यह हमला बेहद संवेदनशील समय में हुआ है. एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर थे, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं. हमले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपना सऊदी दौरा बीच में ही रद्द कर भारत लौटना पड़ा है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है, लेकिन वहां की सरकार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है.

आसिफ ने कहा कि उनका देश सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है. ख्वाजा आसिफ ने यह बयान एक पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को दिया है और अपने बयान में उन्होंने भारत पर आरोप लगाया है. आसिफ ने कहा कि इस हमले के पीछे भारत के लोग हैं.

उन्होंने आगे कहा कि भारत में नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर तक लोग सरकार के खिलाफ हैं.

ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, भारत सरकार लोगों के अधिकारों को मार रही है और उनका शोषण कर रही है, इसीलिए लोग उनके खिलाफ खड़े हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी हमले को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि पहलगाम में हुई ऐसी किसी घटना से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. मैं ऐसे हमलों की निंदा करता हूं. ऐसे हमले नहीं होने चाहिए, विशेषकर नागरिकों पर!

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *