मेष(Aries Horoscope)- घर परिवार के साथ सामाजिक विषयों पर जोर रखेंगे. वाणिज्यिक मामलों को गति देंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी. नकारात्मक एवं ओछे लोगों से दूरी रखेंगे. बड़ों से सानिध्य रहेगा. भेंटवार्ता और भाईचारे को महत्व देंगे. सहकारिता पर जोर रखेंगे. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. संबंधों में सहज रहेंगे. विभिन्न कार्यां में सफलता पाएंगे. बंधुत्व को बल मिलेगा. सुखद सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं.
वृष(Taurus Horoscope)- खुशियों में बढ़ोतरी बनी रहेगी. परिवार में उत्सव का वातावरण होगा. नवीन विषयों को बल मिलेगा. निजी मामले हल होंगे. मान सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी. परिजनों से सहजता बढ़ेगी. रिश्तों में संकोच दूर होगा. हर्ष आनंद बना रहेगा. बड़ी सोच बनाए रखेंगे.परिजनों के साथ सुख सौख्य साझा करेंगे. रक्त संबंधियों से संपर्क बेहतर होगा. विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे.
मिथुन(Gemini Horoscope)- समय सुधार पर बना रहेगा. शाम से परिस्थितियां ज्यादा सुखद होंगी. आर्थिक मामलों में संवार बनी रहेगी. प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. वाणिज्यिक प्रस्ताव बनाए रखेंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा. उल्लेखनीय प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. शुभ सूचनाओं को प्राप्त करेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. साख और सम्मान में वृद्धि होगी. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें. स्मार्टडिले की नीति का अनुसरणर करें.
कर्क(Cancer Horoscope)- महत्वपूर्ण मामलों को शाम तक गति देने पर जोर बनाए रखें. लेनदेन के प्रयासों में स्मार्टनेस बनाए रखें. योजनागत निवेश पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत खर्च बढ़ेगा. बाहर के मामलों में सक्रियता आएगी. कामकाज सामान्य से अच्छा रहेगा. रिश्तों में सुधार आएगा. आवश्यक सूचना मिल सकती है. रिश्तों पर ध्यान देंगे. स्पष्टता बनाए रखेंगे. ठगों एवं धूर्तां से दूर रहें.
सिंह(Leo Horoscope)- उचित निर्णयों से स्थिति मजबूत बनाए रहेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक वक्त बिताएंगे. आय में बढ़त बनी रहेगी. करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्यां में तेजी दिखाएंगे. विभिन्न उपलब्धियां बल पाएंगी. सम्मान बनाए रखेंगे. पेशेवर प्रयासों में उम्मीद से अच्छा करेंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- भाग्य और प्रबंधन के प्रभाव से चहुंओर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. करीबियों का सहयोग और विश्वास बढ़ेगा. वरिष्ठजन सहायक होंगे. सभी क्षेत्रों में कार्यगति तेज बनाए रखेंगे. कामकाज उम्मीद के अनुरूप रखेंगे. भावात्मक मजबूत रहेंगे. सफलता का प्रतिशत संवार पर रहेगा. शासन प्रशासन के मामले पक्ष में बनेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे. कार्य व्यापार में तेजी से रखेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- समय सुधार पर बना हुआ है. शाम से परिस्थितियां अधिक सकारात्मक होंगी. धैर्यपूवर्क आगे बढ़ते रहें. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति लापरवाही न दिखाएं. भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएं. परिजनों से सीख सलाह रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. पूर्व मामले उभर सकते हैं. विरोधी सक्रियता रखेंगे.आपसी समझ बूझ से कार्य करें. बहस से बचें.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्यां को शाम से पहले पूरा करने का प्रयास रखें. करियर व्यापार में तेजी रहेगी. साझीदारी बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा होगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सहकारी गतिविधियां बढ़ेंगी.यात्रा हो सकती है. निजी जीवन में प्रभावशाली रहेंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. पेशेवर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पेशेवर प्रयास गति लेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- मेहनत और लगन से समय को पक्ष में बनाए रखेंगे. शाम से परिणाम अधिक सुखद होंगे. हितलाभ में सुधार पर बना रहेगा. दाम्पत्य में शुभता रहेगी. सहकारिता के प्रयास बनेंगे. करियर व्यापार में समय देंगे. मित्र संबंधो में घनिष्ठता बढ़ेगी. आवश्यक कार्यां पर जोर देंगे. पेशेवर प्रयासों को बढ़ाएंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. परिवार से करीबी बढ़ेगी. रिश्ते मजबूत होंगे.
मकर(Capricorn Horoscope)- महत्वपूर्ण विषयों को शाम तक पूरा करने का प्रयास करें. बौद्धिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. मेहनत और लगन से मामले संवार पाएंगे. तर्कशीलता एवं तथ्यात्मक व्यवहार रखेंगे. पेशेवर कार्यां में गति बनी रहेगी. उत्साही व विनम्र रहेंगे. पेशेवरता और अनुशासन बढाएंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे.कामकाज में लोभ प्रलोभन से बचें. नीति नियमों में सजग रहें.
कुंभ(Aquarius Horoscope)- निजी परिस्थितियों में शाम से तेज सुधार आएगा. भावनात्मकता पर नियंत्रण बढ़ेगा. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा. उत्साह मनोबल से कार्य साधेंगे. बौद्धिक प्रखरता बढ़ेगी. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर कर सकते हैं. कला कौशल में बेहतर होंगे. मेल मुलाकात में सहज रहेंगे. आज्ञाकारिता बढ़ाएंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- आर्थिक वाणिज्यिक विषयों को शाम तक तक पूरा करने की कोशिश करें. व्यवहार में उमंग उत्साह बना रहेगा. संबंधों में सहजता लाएंगे. पेशेवर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. तर्क विवाद से दूर रहेंगे. बड़़ों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. आवश्यक खरीदी में रुचि बढ़ा सकते हैं. साहस पराक्रम और संतुलन बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत विषयों में धैर्य बनाए रखेंगे.



