Petrol-Diesel Price Today: तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार…

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में तेल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में तेल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है. आज यानी 21 अप्रैल, 2025 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.(Petrol-Diesel Price Today)

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 16 पैसे सस्‍ता होकर 94.65 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 17 पैसे गिरा और 87.75 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 94.55 रुपये और डीजल 16 पैसे गिरकर 87.64 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 94.95 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 16 पैसे सस्‍ता होकर 87.85 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत? (Petrol-Diesel Price Today)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

महानगरों में क्या है डीजल की कीमत? (Petrol-Diesel Price Today)
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है.
मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है.

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट (Petrol -Diesel Prices Today)
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *